basitali185@gmail.com

Follow us:

कुंवर बासित अली

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

आत्‍मनिर्भरता का सफर

एक संक्षिप्त परिचय


कुंवर बासित अली जी का जन्म मेरठ जनपद के प्रतिष्ठित कायस्थ बड्ढा गांव में हुआ। आपके पिता श्री हाजी अहमद अली जी क्षेत्र के एक विख्यात पहलवान थे, जबकि माता जी जनसेवा से जुड़ी रहीं और समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहीं।

आपकी प्रारंभिक शिक्षा माछरा मंडल के एक स्थानीय विद्यालय से हुई। इसके उपरांत आपने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं।

वर्ष 2005 में होटल मैनेजमेंट में स्नातक अध्ययन के दौरान ही आपने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पार्ट टाइम नौकरी शुरू की, जिससे अपने निजी खर्चों को पूरा किया जा सके। यह मेहनत और समर्पण की भावना आगे चलकर आपके जीवन का आधार बनी।

पढ़ाई पूरी करने के बाद आपने विभिन्न नौकरियों में अनुभव प्राप्त किया और फिर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मेरठ में स्वयं का होटल व्यवसाय आरंभ किया। आपकी दूरदृष्टि, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता के बल पर वह होटल शीघ्र ही सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचा।

दायित्व:-


आपका राजनीतिक दृष्टिकोण सदैव विकास, समरसता और जन-कल्याण पर केंद्रित रहा है। आपकी विचारधारा "जनता के लिए, जनता के साथ" के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें समाज के हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान मिले, यही लक्ष्य है।

  • क्षेत्रीय संयोजक भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा (पश्चिमी क्षेत्र) पंडित दीन दयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष
  • जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद मेरठ।
  • जिला मीडिया प्रभारी भाजपा, जनपद मेरठ।
  • प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फ्रेन्डस ऑफ बी0जे0पी0 उत्तर प्रदेश।
  • जिला मीडिया प्रभारी भाजपा।
  • जिला सह-मीडिया प्रभारी भाजपा।
  • उपचुनाव में मुजफ्फरनगर विधानसभा में पार्टी का प्रचार किया।
  • उपचुनाव में देवबंद विधानसभा में पार्टी का प्रचार किया।
  • लोक सभा चुनाव में माननीय प्रधानमंत्री जी की लोकसभा बनारस में चुनाव प्रचार किया।
  • हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार किया।
  • दिल्ली विधान सभा चुनाव में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अनुराग ठाकुर जी के नेतृत्व में प्रचार किया।